दिल्ली सरकार ने मजदूरों के न्यूनतम वेतन को बढ़ाया, जानें अब किसे-कितनी मिलेगी मजदूरी

Delhi govt new minimum wage

दिल्ली सरकार ने मजदूरों के न्यूनतम वेतन को बढ़ाया: दिल्ली निवासियों और दिल्ली में काम कर रहे हैं लोगों के लिए केजरीवाल सरकार की तरफ से बड़ा तोहफा दिया गया है। दिवाली से पहले मजदूरों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली सरकार की तरफ से सभी मजदूरों की मजदूरी में बढ़ोतरी की गई है। महंगाई की मार झेल रहे मजदूरों के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है।

दिल्ली सरकार की तरफ से लिए गए इस फैसले में दिल्ली में मजदूरी कर रहे श्रमिकों को मिनिमम वेतन 18000 रुपए से ऊपर मिलेगा। इस फैसले के बाद अब 1 अक्टूबर 2024 से अकुशल श्रमिक, अर्धकुशल श्रमिक और कुशल श्रमिकों की महीने की सैलरी बढ़कर मिलेगी। आइए अब जानते हैं कि अब किसे-कितनी मिलेगी मजदूरी।

दिल्ली श्रमिकों का बढ़ा वेतन, कितना मिलेगा वेतन

दिल्ली सरकार के फैसले के बाद अब श्रमिकों को 1 अक्टूबर से बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा। 1 अक्टूबर 2024 के बाद अकुशल श्रमिकों को हर महीने न्यूनतम वेतन ₹18066 मिलेगा। अर्ध कुशल श्रमिकों को हर महीने ₹19929 वेतन मिलेगा। इसके अलावा कुशल श्रमिकों को हर महीने ₹ 21917 मिलेगे।

LPG Gas Cylinder Subsidy 2024: अब से ₹450 में मिलेगा गैस सिलेंडर, ऑनलाइन आवेदन करे

दिल्ली सरकार की तरफ से महंगाई भत्ता बढ़ाने का आदेश जारी

दिल्ली सरकार की तरफ से महंगाई भत्ता बढ़ाने के आदेश को लेकर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आदेश जारी कर दिया है। इसी के साथ मनीष सिसोदिया ने आदेश में कहा है कि कर्मचारियों को एक अक्टूबर 2024 से बड़ी हुई दर के साथ पेमेंट की भुगतान की जाए।

हर 6 महीने में महंगाई भत्ते में संशोधन

दिल्ली सरकार की तरफ से पिछली बार 2019 में न्यूनतम वेतन को लेकर संशोधन किया था। इस संशोधन के बाद महंगाई दर को देखते हुए हर 6 महीने में महंगाई भत्ते में संशोधित किया जाता है। इस बार महंगाई भत्ते में संशोधन अप्रैल में होना था लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को जेल में होने की वजह से संशोधन नहीं हो पाया।

Official Website-labour.delhi.gov.in

FAQ

Q.1 2024 में दिल्ली में न्यूनतम मजदूरी कितनी है?

Ans. 2024 में दिल्ली में न्यूनतम मजदूरी 18066 रुपए हर महीने है।

Q.2 दिल्ली में कितने महीने में महंगाई भत्ते में संशोधन किया जाता है ?

Ans. दिल्ली में हर 6 महीने में महंगाई भत्ते में संशोधन किया जाता है।

आप सभी यूजर्स को इस आर्टिकल में किसी भी तरह की कोई कमी लगे या फिर कोई समस्या हो तो आप हमें कमेंट करके जरूर बता सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको आर्टिकल के रिलेटेड और कोई इनफार्मेशन चाहिए तो आप कमेंट कर सकते हैं। हम पूरी कोशिश करेंगे की आपकी इनफॉरमेशन को या समस्या को दूसरे आर्टिकल में पूरी करें

LATEST Post

Leave a Comment

Enable Notifications OK No thanks